बेमेतरा:भाजपा नेता योगेश तिवारी ने नवनियुक्त मुख्य मंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेता योगेश तिवारी ने कहा की केंद्रीय नेतृत्व ने आदिवासी चेहरा विष्णु देव साय जी को प्रदेश की कमान सौंपी है। विष्णु देव साफ सुथरी छवि के नेता है। उनका व्यवहार सरल और सौम्य है। प्रदेश की जनता को साय जी से बहुत उम्मीद है। साय जी ने भी पहला फैसले में 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत किया है। वही 25 दिसंबर को 2 साल के बकाया बोनस भी प्रदेश के किसानों को दिया जाएगा।

ब्रेकिंग
- विप्र कॉलेज में तीन दिवसीय नेशनल वर्कशॉप का हुआ, समापन
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री
- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान – मुख्यमंत्री
- ईस्टर्न स्लैम 2026 : चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोमांचक संघर्ष
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस









