रायपुर:पूर्व मंत्री एवं दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव में पूरी शिद्दत के साथ कार्य करते हुए एक बड़ी जीत की राह बनाने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज बैठक की। बैठक के दौरान सभी ने अपने-अपने चुनावी अनुभवों को आपस में साझा किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा रायपुर की तरह प्रदेश भर के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर प्रदेश से कांग्रेस सरकार की रवानगी तय करते हुए भाजपा सरकार के रूप में सुशासन की वापसी सुनिश्चित कर दी है।










