
रायपुर:राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 9 नवम्बर तक की स्थिति में 66 करोड़ 88 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 18 करोड़ 13 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 9 नवम्बर तक 47 हजार 846 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत एक करोड़ 37 लाख रुपए है। साथ ही 4 करोड़ 7 लाख रुपए कीमत की अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।







