बेमेतरा:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना के चलते किसान अब धान के बदले दूसरी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित हो रहे है, कुछ समय पहले तक छत्तीसगढ़ के किसान धान की फसल के अलावा दूसरी फसलों के बारे में सोचते भी नहीं थे। यह योजना किसानों के लिए शासन की महत्वकांक्षा योजना में से एक है द्य इसी क्रम मे हम बात कर रहे हैं बेमेतरा जिले के विकासखंड बेरला के ग्राम पंचायत पतोरा निवासी एन कुमार साहू बताते हैं की इनके द्वारा कुल 2.06 हेक्टेयर जमीन में कृषि का कार्य किया जाता है। योजना से पूर्व कृषक द्वारा केवल धान की खेती की जाती थी। परंतु शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू होने के पश्चात् कृषक के द्वारा 1.60 हेक्टेयर में पपीता एवं सब्जी तथा केवल 0.42 हेक्टेयर में धान की खेती की जाती है। धान की खेती से अन्य फसलों की खेती हेतु प्रोत्साहन राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्राप्त हुआ।

ब्रेकिंग
- मैं भारत हूं” थीम पर भव्य बाइक-स्कूटी रैली, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
- अस्पतालों में हीट स्ट्रोक प्रबंधन कक्ष, दवाइयों और ORS की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
- विशेषज्ञों ने साझा किए विरासत संरक्षण के अनुभव
- जशपुर के सुंदर और हरिभरी वादियों का पर्यटक ले रहे,आनंद









