जशपुर: किसान काजू, नाशपत्ती, लीची, चाय के खेती के साथ, पत्थलगांव क्षेत्र में टमाटर, बगीचा के पाठ क्षेत्रों में हरी मिर्च और टाऊ एवं आलू की खेती बड़ी मात्रा में की जाती है। ग्राम पंचायत मनोरा में उजाला स्व-सहायता समूह की महिलाएं मिर्च की खेती कर रही हैं। अब महिलाएं स्व-रोजगार की राह में चलकर आत्मनिर्भर बनती चली जा रही है। समूह की महिलाएं मिर्च की खेती करके अपने परिवार के पालन-पोषण में सहयोग कर पा रही है।
जशपुर जिला प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण जिला माना जाता है। यहां पर सुन्दर हरे-भरे पेड़-पौधे, नदी-नाले, पहाड़, झरने सहज ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। गर्मी के मौसम के लिए जशपुर जिला छुट्टी बिताने के लिए प्राकृतिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छी जगह है।

ब्रेकिंग
- 4 होनहार विद्यार्थियों ने किया, एयरपोर्ट भ्रमण
- ’अब बैंक ऋण एवं वित्तीय सुविधाओं का आसानी से ले सकेंगे लाभ’
- अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त
- राजस्व मंत्री ने छोड़ा ‘पायलट-फॉलो’ वाहनों का काफिला
- विशेष लेख : ’बस्तर में सुशासन का सफर : अब गाँव की चौखट तक पहुँची बस सेवा’:धनंजय राठौर








