रायपुर:राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना के सफल संचालन नेे ग्रामीणों के लिए आमदनी के द्वार खोल दिए हैं। यह योजना ग्रामीणों, पशुपालकों एवं महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। बालोद जिले में ग्राम बरही में संचालित ग्वालिन महिला स्वसहायता-समूह के लिए भी गोधन न्याय योजना ने आमदनी के स्थायी द्वार खोल दिए हैं। योजना के अंतर्गत बरही गौठान में समूह की महिलाएं अब तक 1300 क्विंटल वर्मी खाद का निर्माण कर चुकी हैं। ये महिलाएं अब तक 05 लाख 20 हजार रुपये के 1007 क्विंटल वर्मी खाद की बिक्री कर प्रति सदस्य 47 हजार 272 रूपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त कर चुकी हैं। योजना से गांव में ही रोजगार मिलने से महिलाओं के आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।

ब्रेकिंग
- कृषि में नवाचार की मिसाल – ग्राफ्टेड बैगन की खेती से लाखों की आय अर्जित कर रहे, कृषक
- जलाशय के कार्यों के लिए 3.80 करोड़ रूपए स्वीकृत
- प्रशासन की संवेदनशीलता रंग लाई, चौपाल पर ही हुआ जन-समस्याओं का त्वरित निराकरण
- जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा की तस्वीर
- बृजमोहन अग्रवाल गुलमर्ग में रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे में







