डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य व प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में अनिल सिन्हा धनु राम यादव पदुम साहू कन्हैया निषाद सहदेव माली चेतन कुंजाम अंकुश ठाकुर दयाराम निषाद भूपेन्द्र साहू मानस पटेल धोबीराम सोन बाई कोतवाल केशव विश्कर्मा चूरॉमान निषाद सकून बाई कुलेश्वरी यादव दानी यादव रामकालिक ठाकुर धम्मत यादव राजकंवर कुसुम निषाद दसमत साहू राजवती ने डोंगरगढ़ तहसील ऑफ़िस में पीने का पानी और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर जमकर प्रदर्शन किया नवीन अग्रवाल ने कहाँ की डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम मुड़पार में लो वोल्टेज व पीने के पानी की समस्या बनी हुई है चार से पाँच माह से किसी के घर में पानी नहि आ रहा है ग्राम मुड़पार में लगभग 265 घर है गाँव के ही एक ग्रामीण के बोरवेल से सभी अपने घर में पीने के लिए पानी ले जाते है और उसके ही बोरवेल में सभी ग्रामीण नहाते है यही स्तिथि वर्तमान में समस्त ग्रामिणो की बनी हुई है सरकार एक तरफ़ घर घर पानी पहुँचाने की बात करती है और दूसरी तरफ़ ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे है और साथ ही गांव में लो वोल्टेज की भी समस्या बनी हुई है जिसकी शिकायत कई बार ग्रामिणो द्वारा अधिकारियों व जनप्रतिनिधियो को की गई है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहि किया गया है समस्या जस की तस बनी हुई है आज रैली निकालकर पुराना रेस्ट हाउस होते हुए तहसील ऑफ़िस का घेराव किया हुआ जहाँ देखने को मिला की जनता अपने साथ ख़ाली गुंडी व ख़ाली करसा अपने हाथ में लेकर शाशन- प्रशासन से पानी माँगने आए थे प्रदर्शन की सुचना पहले ही दे दी गई थी जिसके चलते पूलिस कि भी तगड़ी व्यवस्था की गई थी लेकिन ग्रामीण व कार्यकर्ता बेरिगेट्स को तोड़कर अंदर घुस गए फिर पूलिस द्वारा आनन फ़ानन में अंदर वाले गेट को बंद करना पड़ा ख़ाली गुंडी व करसा को सामने रखकर जमकर नारे बाज़ी की गई उसके बाद तहसील दार साहब ने सम्बंधित विभाग के अधिकारी को बुलाया गया नवीन अग्रवाल के साथ ग्रामिणो से अपनी समस्या की झड़ी लगा दी फिर अधिकारियों द्वारा ये अश्वाशन दिया गया कि दो से तीन दिनो में गाँव की समस्या दूर कर दी जाएगी उसके बाद हटे सभी ग्रामीण।
ग्रामिणो द्वारा बोला गया कि हमारी समस्या को सूनने वाला कोई नहि है पिछले चार माह से पानी और बिजली की समस्या गांव में बनी हुई है अगर दो तीन दिनो में समस्या दूर नहि करी जाएगी तो डोंगरगढ़ राजनंदगाँव मुख्य मार्ग में चक्का जाम किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शाशन- प्रशासन की होगी सम्बंधित विभाग की होगी प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा महिला पुरुष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस
- ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 : तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा स्क्वॉश कॉम्प्लेक्स
- विप्र कॉलेज में ब्रिजिंग एकेडमिक एंड इंडस्ट्री इन्वेंशन इन एजुकेशन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का दूसरा दिन
- देश की 9 प्रतिभाओं में शामिल राजधानी की महिमा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही राहत










