रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले में सिचाई परियोजनाओं एवं सिचाई क्षमता को बढ़ाने वाली अपनी दो महत्वपूर्ण घोषणाओं के अंतर्गत आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार हेतु क्रांति जलाशय एवं नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग और नवीन नहर विस्तारीकरण सहित समुचित सिंचाई विस्तार के कार्यों की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में क्रांति जलाशय और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के घटोला जलाशय की घोषणा की थी। इन दोनों परियोजनाओं को राज्य शासन से मंजूरी भी मिल गई है।

ब्रेकिंग
- जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए, त्वरित निराकरण के निर्देश
- ईस्टर्न स्लैम 2026 : पांचवें दिन सेमीफाइनल और प्लेसमेंट मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- गांव-गांव पहुंच रही आयुष स्वास्थ्य सेवाएं
- विशेष लेख : कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं:एल.डी. मानिकपुरी
- ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र









