नई दिल्ली:भारत में मॉनसून का इंतजार खत्म हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि केरल में मॉनसून 1 जून की सामान्य तारीख से 7 दिन लेट पहुंचा है.इस महीने के अंत तक इसके राजधानी दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है.मॉनसून के तीन से चार दिनों में कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंचने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, “केरल में लगातार दो दिन से भारी बारिश हो रही है, वेस्टरली विंड की स्ट्रेंथ भी अच्छी है. आज मॉनसून उत्तरी केरल के इलाकों में पहुंच गया है.अगले 48 घंटे में मॉनसून पूरे केरल को कवर कर लेगा. साथ ही, तमिलनाडु के कुछ और इलाकों में भी पहुंच जाएगा.मॉनसून का केरल पहुंचना किसानों के लिए अच्छी खबर है, वह अब खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी शुरू कर सकते हैं.

ब्रेकिंग
- जिला प्रशासन का अलर्ट: संभावित बाढ़, चक्रवात और भारी बारिश से निपटने के लिए कड़े निर्देश जारी
- छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा,हाउसिंग बोर्ड
- प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
- क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल से लेकर एथलेटिक्स तक विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
- कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन








