रायपुर:छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण इलाकों में गौठानों को आजीविका का केन्द्र बनाने के लिए वहां स्थापित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के माध्यम से रोजगार व्यवसाय के लिए सहूलियतें बढ़ी हैं, जिसके चलते महिला समूह और युवा उद्यमी विभिन्न प्रकार के रोजगार व्यवसाय को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में पूरे मनोयोग से जुट गए हैं। रीपा के माध्यम से रोजगार व्यवसाय के लिए बुनियादी अधोसंरचना एवं सुविधाओं से रोजगार व्यवसाय को संचालित करने में मदद मिली है। बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के चिटौद गौठान के रीपा में समूह की महिलाओं शासन से मिले मार्गदर्शन एवं मिले मदद की बदौलत फैंसिंग तार निर्माण का कार्य शुरू किया है, जो आज उनकी आजीविका का आधार बन गया है।

ब्रेकिंग
- धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- अवैध खाद भंडारण और जैव उत्प्रेरक के खिलाफ कृषि विभाग की कार्रवाई, गोदाम सील
- माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी
- 17वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप नान्देड़ में:छत्तीसगढ़ का 12 सदस्यीय दल
- वनौषधियों से महिलाओं को रोजगार की मिलेगी नई राह








