रायपुर। छत्तीसगढ़ राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के बैनर तले सुप्रसिद्ध लेखिका और व्यंग्यकार डॉ स्नेहलता पाठक की दो पुस्तकों का विमोचन कल 4 जून रविवार को सायं 5 बजे से सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हाल में संपन्न होगा।
समिति के मंत्री संचालक डॉ सुधीर शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ स्नेहलता पाठक के कहानी संग्रह दीपशिखा और उपन्यास लाल रिबन वाली लड़की के विमोचन के पश्चात् उन कृतियों पर विमर्श भी होगा। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ सुशील त्रिवेदी और अध्यक्ष भिलाई के रवि श्रीवास्तव होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ चित्तरंजन कर और गिरीश पंकज होंगे। इन पुस्तकों की समीक्षा सरला शर्मा दुर्ग, शीलकांत पाठक, डॉ मृणालिका ओझा और रूपेंद्र राज तिवारी रायपुर करेंगे। समिति ने साहित्यकार, पाठकों और सुधिजनों को आमंत्रित किया है।

ब्रेकिंग
- प्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर वित्त मंत्री ने दी, बधाई
- व्यावसायिक खेती से बेहतर उत्पादन के साथ अच्छी आय
- सिद्धेश्वर महादेव मंदिर – आस्था और आध्यात्मिकता का पावन केंद्र
- 108 उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से हुए, सम्मानित
- जब चित्रकार की कला से दिखी चित्रकोट की खूबसूरती









