डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के तत्वाधान में डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर से लगातार चोरी हो रही मोटर साईकिल की शिकायत व पार्किंग को दोबारा शुरु करनें की मांग की गई। प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य व प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में अमित पांडे वर्तिका पांडे पूजा पांडे मनशित भाटिया अमोल मिश्रा तपन बड़वाई रवि जायसवाल ए एस अदित्या ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की माँग की गई है नवीन अग्रवाल ने बताया कि डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर से लगातार यात्रियों की मोटर साईकिल चोरी हो रही है। पिछलें तीन से चार दिनों में चार बाइक स्टेशन से चोरी हुई है। कोरोना काल के बाद स्थिति सामान्य हुई और बंद ट्रेनें फिर से चलनें लगी है, इससे दैनिक यात्री फिर से ट्रेनों से आवाजाही कर रहे है साथ ही अन्य यात्री भी अपनी मोटर साईकिल स्टेशन परिसर में खड़ी करके सफर कर रहे है। वर्तमान में यात्री बंद पड़े पार्किंग में अपनी मोटर साईकिल पार्क कर रहे है। जहां से आएं दिन चोरी की शिकायतें मिल रही है। पार्किंग का ठेका नहीं होनें की वजह से गाड़ियां बिना सुरक्षा के लावारिस हालत में खड़ी रहती है। कोरोना काल से पार्किंग बंद हुई थी जिसके बाद दोबारा शुरु ही नहीं हो सका। रेलवे ने अब तक नया टेंडर भी नहीं निकाला है। इस वजह से यात्रियों की बाइक बिना सुरक्षा के ही पार्किंग परिसर में खड़ी रहती है। यदि पार्किंग का फिर से टेंडर निकालकर दोबारा शुरु कर दिया जाता है तो चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लग सकता है। क्योंकि शुल्क देनें के बाद सुरक्षा की जवाबदारी पार्किंग ठेकेदार पर रहती है। इसलिए जनता कांग्रेस की मांग है कि बंद पड़े पार्किंग को फिर से शुरु कराया जाएं ताकि आम लोगों का नुकसान न हो। साथ ही स्टेशन परिसर के आस पास संदिग्ध लोगों की जांच कर चोरी की घटनाओं को रोकनें के लिए सिटी पूलिश व रेलवे पुलिस भी पहल करें। रात व दिन के समय सूनसान में ही चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है इसलिए लगातार पेट्रोलिंग करनें की मांग भी रखी गई।आज के कार्यक्रम में ज़िला सचिव अनिल सिन्हा लोकेश मालेकर पिंटू देवांगन घनश्याम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- “स्वास्थ्य और शिक्षा कारोबार नहीं, समाजसेवा का माध्यम बनें”
- आदिवासी समाज की उन्नति कांग्रेस की नीतियों और संविधान की देन:दीपक
- पैरा तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ के तोमन कुमार ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव
- अदाणी फाउंडेशन ने चलाया हरियर स्कूल अभियान: 4,087 लोगों को पौधों का वितरण कर कराया, रोपण
- ‘बिहान’ की दीदियां अब बनेंगी सफल उद्यमी







