रायपुर: छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वाधान में नगर निगम में नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत 38 वे निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ विकास उपाध्याय संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक के मुख्य आतिथ्य तथा ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्षता में तरुण गार्डन, रोहणीपुरम रायपुर में किया गया।
योगाभ्यास केंद्र शुभारंभ के अवसर पर विकास उपाध्याय संसदीय सचिव विधायक रायपुर पश्चिम जी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के नेतृत्व में राज्य में योग एवं स्वास्थ्य के प्रति चलाये जा रहे जन-जागरूकता अभियान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्रो में विधायक नीधि से शेड निर्माण कराने की घोषणा किया
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, के के पुराणिक, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, मिश्रा सहित योग साधक छबिराम साहू, कमलेश शर्मा, शीला शर्मा, सत्यभामा शर्मा, छाया ठाकुर एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास के संचालन योग प्रशिक्षक शीला शर्मा, छायां ठाकुर द्वारा प्रतिदिन प्रातः 07:00 से 08:00 बजे स्थान:- क्रमांक 41 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के तरुण गार्डन,रोहणीपुरम रायपुर में किया जाएगा।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट
- स्वच्छता पखवाड़ा: MY Bharat के नेतृत्व में जिलेभर में चला स्वच्छता अभियान, युवाओं ने लिया स्वच्छ भारत का संकल्प
- मंत्रिपरिषद की बैठक कल 05 अगस्त को
- सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री
- उप मुख्यमंत्री ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया, शुभारंभ










