नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 73 वां जन्मदिन है.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई देते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें. मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें.’ प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर देश और दुनिया के तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं .’

ब्रेकिंग
- “स्वास्थ्य और शिक्षा कारोबार नहीं, समाजसेवा का माध्यम बनें”
- आदिवासी समाज की उन्नति कांग्रेस की नीतियों और संविधान की देन:दीपक
- पैरा तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ के तोमन कुमार ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव
- अदाणी फाउंडेशन ने चलाया हरियर स्कूल अभियान: 4,087 लोगों को पौधों का वितरण कर कराया, रोपण
- ‘बिहान’ की दीदियां अब बनेंगी सफल उद्यमी







