रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन के ग्राम सांकरा पहुँचे।पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को राशि का अंतरण करेंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भवन का शिलान्यास किया।सांकरा पाटन में 120 करोड़ की लागत से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भव्य भवन बनेगा।विश्वविद्यालय के अंतर्गत 14 शासकीय एवं 4 अशासकीय महाविद्यालय संचालित है।राज्य में उद्यानिकी एवं वानिकी को बढ़ावा देने के लिए विश्विद्यालय की स्थापना की गई है।भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के ब्लू प्रिंट का अवलोकन भी किया।मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर, उपस्थित लोगों से बात करके जानकारियां ली।

ब्रेकिंग
- प्रदेश में अब तक 378.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- राज्य में भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर दिया, ज़ोर
- भू-अभिलेख सुधार, डिजिटल सर्वे और राजस्व न्यायालयों में मामलों के त्वरित निराकरण को लेकर हुई, विस्तृत चर्चा
- मंत्रिपरिषद द्वारा वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान दिए जाने के निर्णय हेतु व्यक्त किया, आभार
- परंपरागत से आधुनिक खेती की ओर: लालसुहनार के साधूराम की कहानी बनी,सैकड़ों किसानों के लिए मिसाल