बेमेतरा:पूरा विश्व पितर देव की आराधना में लगे हुए है ऐसे में जिला मानस संघ बेमेतरा के आह्वाहन सभी शक्ति केंद्र मजबूत हो सभी शक्ति केद्रो में रामायण का आयोजन हो जिससे व्याख्याकार एवं संगीत पक्ष से जुड़े हुए मानस पथिक को मंच प्रदान कर उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जाए। उनको एक प्लेटफार्म दिया जाए ताकि वह भी प्रतियोगिता एवं सम्मेलन मंचों में अपनी प्रस्तुतीकरण दे सके उक्त अवसर में मानस शक्ति केंद्र भिंभौरी द्वारा भव्य मानस पितर महोत्सव एवम मानस संगोष्ठी का आयोजन किया गया
कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे भगवान श्री रामचंद्र जी , आंजनेय हनुमान जी एवं समस्त ग्राम के देवी -देवता एवं हमारे पूर्वज पितरों को याद करके ग्राम के पुरोहित अजय शर्मा के द्वारा ग्राम सभा के अध्यक्ष आदरणीय कुंजलाल साहू , टीकम सिंह वर्मा ,ग्राम पंचायत भिंभौरी के सरपंच माहेश्वरी खिवराज धीवर जनपद सदस्या चेतना वर्मा ,बबला वर्मा , मानस शक्ति केंद्र भिंभौरी के अध्यक्ष महाराज दिन धीवर, उपाध्यक्ष सुदामा साहू , सचिव गंगा निषाद , कोषाध्यक्ष हीरालाल साहू , वरिष्ठ संरक्षक भुलु राम वर्मा ,वरिष्ठ संरक्षक हरिश्चंद्र वर्मा , एवं वरिष्ठ जनों के कर कमल से पूजा अर्चना के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमे स्थानीय मानस मंडली श्री दिन मानस मंडली भिंभौरी जय शीतला मानस मंडली ढाबा ,श्री आदर्श शिवगंगा मानस परिवार गब्दा ,जय बजरंग मानस मंडली हरदी,नवदीप मानस मंडली पुराना लाटा ,श्रद्धा सुमन मानस मंडली पिरदा, शक्ति संगम मानस मंडली भिंभौरी ,जागृति मानस मंडली कोटा ,अखंड ज्योति मानस परिवार ढाबा,श्री हरि शिव मानस मंडली सिलघट श्री हरि ओम मानस मंडली देवसरा ,जय श्री राम मानस मंडली हरदी ,शिव शक्ति मानस मंडली नया लाटा ,श्री विधि हरिहर मानस मंडली भिंभौरी की संगीत मय प्रस्तुति हुवा सभी मानस मंडलिया एक से बड़कर थी एवम प्रस्तुति शानदार थी।

ब्रेकिंग
- राष्ट्रीय संत राजीव नयन महाराज ने माँ गोदावरी आनंदवन में बुजुर्गों से किया,आत्मीय भेंट
- पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
- नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार
- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन






