


रायपुर:मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुआई में भारत निर्वाचन आयोग का दल छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए की जा रही प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा के लिए आया हुआ है। आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार ने निर्वाचन आयुक्त अनूप चन्द्र पांडेय और अरुण गोयल के साथ बूढ़ा तालाब विवेकानंद सरोवर परिसर में आयोजित मतदाता महोत्सव में शिरकत की। उनके साथ निर्वाचन आयोग के आयुक्त अनूप चन्द्र पांडेय और अरुण गोयल तथा अन्य सदस्यों सहित राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बूढ़ा तालाब में दीप दान कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।








