नई दिल्ली:विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस ने को स्वास्थ्य कवरेज और योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भारत की सराहना की. डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, “मैं यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज और आयुष्मान भारत योजना को आगे बढ़ाने में भारत के कदमों की सराहना करता हूं, जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आश्वासन पहल है.” उन्होंने एक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र की अपनी यात्रा को भी याद किया और वहां प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना की. उन्होंने कहा, “मैंने यहां गांधीनगर में एक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र का दौरा किया और एचडब्ल्यूसी द्वारा 1000 घरों को प्रदान की जा रही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से प्रभावित हुआ.”डॉ. टेड्रोस ने गुजरात के गांधीनगर में चल रही जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की. अपने संबोधन की शुरुआत में, डॉ. टेड्रोस ने जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी में भारत के शानदार आतिथ्य और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए भारत को धन्यवाद दिया

ब्रेकिंग
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
- सेवा सेतु ने बदली सरकारी सेवाओं तक पहुंच की तस्वीर
- उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया, शुभारंभ
- गाय खुले में, सड़को पर रोज दुर्घटना हो रही – कांग्रेस






