रायपुर:

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम 5:30 बजे से ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की रक्षा के लिए शहादत करने वाले सैनिकों के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित उत्कृष्ट कार्य कर राज्य का गौरव बढ़ाने वाले युवाओं, महिलाओं, एवं गणमान्य नागरिकों प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।





