नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA के सांसदों के साथ एक खास मुलाकात की. मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों को चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए सभी सांसदों से कहा कि वो गरीबों के लिए काम करें. साथ ही उन्होंने आने वाले समय में दक्षिण भारत के राज्यों पर भी फोकस करने को कहा. उन्होंने कहा विपक्षी दल आपको उकसाएंगे लेकिन आपको अपनी भाषा और वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है. अगर ऐसा कर पाए तो इससे विपक्ष को कोई विवाद पैदा करने का मौका नहीं मिल पाएगा. प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वह तथ्यों के आधार पर विपक्षी गठबंधन का सामना करें .उन्होंने कहा कि विपक्ष की रेवड़ी संस्कृति की वजह से देश को बहुत नुकसान हो रहा है. पीएम ने सभी सांसदों से रेवड़ी संस्कृति का मुकाबला करने की भी नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि एक सांसद के तौर पर हमे अपनी भाषा पर संयम रखने की जरूरत है. .

ब्रेकिंग
- सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री
- माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में धूमधाम और पारिवारिक माहौल के साथ मनाई गई, होली
- संत कवि पवन दीवान सम्मान समारोह का आयोजन कल विप्र भवन में
- लखपति दीदी बनीं चित्ररेखा धुरी की संघर्ष से आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : ब्रेल पुस्तकें और 3000 से अधिक ऑडियो बुक्स: दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरक पहल







