
रायपुर:शासकीय सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल उपयोगी साबित हो रहा है। पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करने और तैयार दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान हुई है। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम अमोरा निवासी रवि कुमार साहू को इसी व्यवस्था के तहत आवेदन के महज 10 दिनों के भीतर स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
अकलतरा तहसील के ग्राम अमोरा निवासी श्री साहू ने आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय अकलतरा स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया था। आवेदन के बाद उनके स्थायी जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी की गई और 10 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। प्रमाण पत्र तैयार होने पर उसकी पीडीएफ प्रति उन्हें व्हाट्सऐप के जरिए भेजी गई। इसके बाद प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई गई।








