
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले के ग्राम कोरजा में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से किसान श्री जीवन लाल राठौर को बड़ी राहत मिली है। पहले धान बेचने के लिए 8 किलोमीटर दूर धनौली जाना पड़ता था, अब गांव में ही उपज बेच सकेंगे। ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से घर बैठे टोकन की सुविधा भी मिल रही है।
सुशासन सरकार किसानों की सहूलियत बढ़ाने के साथ उनके समय, श्रम और परिवहन खर्च की बचत सुनिश्चित कर रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:








