
रायपुर:छत्तीसगढ़ में 4.25 लाख से अधिक संग्राहकों को संग्रहण वर्ष 2024 के लिए ₹62.27 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण शुरू हो गया है। ₹5,500 प्रति मानक बोरा की दर से देश में सर्वाधिक संग्रहण पारिश्रमिक दिया जा रहा है। वर्ष 2026 में 11.53 लाख संग्राहक परिवारों को ₹761.90 करोड़ का भुगतान भी किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार वनवासी परिवारों की मेहनत को उचित मूल्य,
आर्थिक सुरक्षा और समृद्धि का संबल प्रदान कर रही है।








