
रायपुर:भारत सरकार के राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी औषधियों पर Trade Margin Rationalisation (TMR) लागू किया है। संशोधित MRP 9 नवंबर 2026 से प्रभावी है।
छत्तीसगढ़ में CGPMRU ने दवा विक्रेताओं, अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों को संशोधित दरों का पालन सुनिश्चित करने और निर्धारित MRP से अधिक राशि नहीं वसूलने के निर्देश दिए हैं।
मरीज दवा खरीदते समय MRP अवश्य जांचें। अधिक कीमत वसूले जाने या दवा अनुपलब्ध होने पर शिकायत करें।
NPPA हेल्पलाइन: 1800-111-255
CGPMRU हेल्पलाइन: 9340595097
cg-pmru@cg.gov.in सुशासन सरकार का संकल्प है कि हर कैंसर मरीज तक सस्ती और सुलभ दवाओं का लाभ पहुँचे तथा उसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।









