
रायपुर:मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना और निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए।
नवा रायपुर, अटल नगर में लगभग 20 एकड़ में बने आधुनिक विद्यालय परिसर को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया। कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित होने वाले इस विद्यालय में 960 विद्यार्थियों के लिए सुविधा होगी, जिसमें आरटीई और शासकीय कोटे के तहत निःशुल्क सीटें भी शामिल रहेंगी।
वहीं, प्रदेश के 5 संभागों के 207 विद्यालयों को ओएमटी आधारित पीपीपी मॉडल पर संचालित करने के प्रस्ताव की समीक्षा की गई। वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शिक्षा निःशुल्क जारी रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर प्रोजेक्ट की भी विस्तृत समीक्षा कर परियोजना को गति देने पर चर्चा हुई।










