
रायपुर:SGFI से मान्यता प्राप्त रही संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के द्वारा वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन तत्वावधान में तृतीय वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 13 – 15 नवंबर 2026 को बॉक्सिंग हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीडिम, मापुसा, गोआ (भारत) में किया जा रहा है।
रायपुर से प्रियंका साहू तृतीय वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में -40kg में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रियंका छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में भाग लेगी।








