
रायपुर:2 नवंबर को नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में शाम 6 बजे नाट्य प्रस्तुति ‘मैं अयोध्या हूं’, शाम 7 बजे छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक सुनील सोनी और रात 8 बजे प्रसिद्ध गायिका स्वास्ति मेहुल की संगीतमय प्रस्तुतियां होंगी। समारोह में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल अध्यक्षता करेंगे।
शिल्पग्राम में दोपहर 3 बजे से 11 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इनमें प्रसन्ना अवस्थी का लोकसंगीत एवं नृत्य, सुष्मिता दास का ओडिसी, समप्रिया पूजा निषाद की पंडवानी, अंकित निर्मलकर का सूफी एवं गजल गायन, मिलवंतीन बाई का सुआ नृत्य, मेघा बोस ताम्रकार का लोकसंगीत, आंचल पाण्डेय और विनीता त्रिपाठी का कथक, रुखमनी दीवान एवं तेजराम साहू का लोकमंच और आदित्य मिश्रा बैंड की प्रस्तुति शामिल है।
आइए, राज्योत्सव की दूसरी शाम का हिस्सा बनें और कला-संस्कृति के इस उत्सव का आनंद उठाएं।









