
रायपुर:छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में राजस्व विभाग की ऑटो डायवर्सन व्यवस्था से भूमि व्यपवर्तन की प्रक्रिया को डिजिटल और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। अब आवेदक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपनी आवेदन स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं। 677 आवेदन प्राप्त, 477 का समय-सीमा में निराकरण किया जा चुका है। इससे नागरिकों के समय और मेहनत की बचत के साथ राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिल रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार तकनीक के माध्यम से सरकारी सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।






