
रायपुर:छत्तीसगढ़ सरकार ने संशोधित अतिथि व्याख्याता नीति-2026 को कार्योत्तर मंजूरी दी है। इसके तहत समान मेरिट पर प्रदेश के मूल निवासियों को प्राथमिकता, विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं के पुनर्नियोजन का अवसर, कार्य-दिवस के आधार पर मानदेय और अध्यापन अनुभव के लिए अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान किया गया है।








