रायपुर : रावाभाठा स्थित माँ बंजारी माता मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर सिटी धार्मिक टूर में शामिल यह धाम धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान देने का माध्यम बन रहा है।