बिलासपुर:स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत हाई स्कूल मोपका के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाया गया। मतदान हेतु जागरूक करने सम्बंधित नारे लगाते हुये शाला से ले कर मोपका चौक तक श्रृंखला में 200 छात्र छात्राएं उपस्थित थे। विद्यालय की प्राचार्या अर्चना जोशी एवं व्याख्याता पन्नगेश पांडेय द्वारा बच्चों को मतदान सम्बन्धी कर्तव्यों की जानकारी दी गई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत द्रोणाचार्य संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंसरी में आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों एवं ग्राम पंचायत सोंसरी के गणमान्य नागरिकों के सहयोग से मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान हेतु लोगों को जागरूक किया गया।

ब्रेकिंग
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस
- ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 : तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा स्क्वॉश कॉम्प्लेक्स
- विप्र कॉलेज में ब्रिजिंग एकेडमिक एंड इंडस्ट्री इन्वेंशन इन एजुकेशन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का दूसरा दिन
- देश की 9 प्रतिभाओं में शामिल राजधानी की महिमा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही राहत








