
बिलासपुर:राजा रत्नदेव प्रथम से जुड़ा यह प्राचीन शक्तिधाम छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक विरासत का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में माँ महामाया धाम सहित प्रदेश के पाँच शक्तिपीठों के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है।
केंद्र की प्रसाद योजना के अंतर्गत रतनपुर के समग्र विकास के लिए ₹200 करोड़ की कार्ययोजना तथा ‘छत्तीसगढ़ आस्था पथ’ के लिए बजट 2026 में ₹5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।सुशासन सरकार में आस्था को सम्मान, विरासत का संरक्षण और धार्मिक पर्यटन का विस्तार।










