
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ₹89.53 लाख की लागत से सिकरिमा-विदुरपुर सड़क का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य पूरा कर लिया गया है।
2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के डामरीकरण से ओडिशा सीमा से लगे गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। बरसात में होने वाली परेशानियां कम होंगी और विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों तथा मरीजों को स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और बाजार तक पहुंचने में सुविधा होगी। बेहतर सड़क संपर्क से कृषि उपज के परिवहन में सहूलियत मिलेगी और सीमावर्ती गांवों की सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
सुशासन सरकार सड़क संपर्क को मजबूत कर दूरस्थ गांवों को बेहतर सुविधाओं, अवसरों और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।







