
रायपुर:डोंगरगढ़ की लगभग 1,600 फीट ऊंची पहाड़ी पर विराजित माँ बम्लेश्वरी देवी का पावन धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल की महिमा को संजोने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ₹43.33 करोड़ की प्रसाद योजना के तहत विकास कार्य किए गए हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार आस्था के सम्मान, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।










