
Oplus_131072
रायपुर:जिला खेल परिसर, सरकंडा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के तत्वावधान में बिलासपुर जिला जूडो संघ द्वारा 26वीं सबजूनियर, कैडेट (बालक – बालिका) चैंपियनशिप का आयोजन का समापन हुआ जिसमे 16 जिलों के 350 जूडो खिलाड़ी एवं तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया।
यह जानकारी देते हुए अनीस मेमन ने आगे बताया कि उक्त जूडो चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण, 01 रजत और 04 काँस्य पदक जीतकर बिलासपुर ओवरऑल चैंपियन रहा, 06 स्वर्ण, 08 रजत और 07 काँस्य पदक जीतकर बलौदाबाजार भाटापारा द्वितीय स्थान पर, 06 स्वर्ण, 04 रजत और 07 काँस्य पदक जीतकर दुर्ग तृतीय स्थान पर, 05 स्वर्ण, 05 रजत और 08 काँस्य पदक जीतकर कोंडागाँव चतुर्थ स्थान पर तथा 03 स्वर्ण, 02 रजत और 04 काँस्य पदक जीतकर रायपुर पंचम स्थान पर रहा जिसका पुरुस्कार वितरण केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहूजी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव शम्भू सोनी, कोषाध्यक्ष अशोक पटेल, संयुक्त सचिव अनीस मेमन, बिलासपुर जूडो संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला, महासचिव आर के जायसवाल, बस्तर जिला जूडो संघ के महासचिव अब्दुल मोईम मंच पर उपस्थित थे।










