
रायपुर:कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योगों की मांग के अनुरूप दक्ष बनाने के लिए चार संस्थाओं के साथ एमओयू की पहल की है। TCS, अडानी समूह और नांदी फाउंडेशन के सहयोग से तकनीकी प्रशिक्षण, सॉफ्ट स्किल, अंग्रेजी संवाद और व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया जाएगा।
प्रदेश के ITI और पॉलिटेक्निक संस्थानों में AI, मशीन लर्निंग सहित रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। पॉलिटेक्निक संस्थानों की गुणवत्ता सुधारने के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से थर्ड पार्टी मूल्यांकन भी कराया गया है।
डिजिटल रोजगार पोर्टल को स्किल मार्केट के रूप में विकसित करने की तैयारी है, जहां युवाओं के कौशल और उद्योगों की जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सकेगा।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार उद्योगों से जुड़ा कौशल, आधुनिक तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।







