
रायपुर:मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष में छत्तीसगढ़ के 13 जिलों के 106 मार्गों पर 107 बसों का संचालन हुआ और 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े, जिससे ग्रामीणों के लिए स्कूल, अस्पताल, बाजार और जिला मुख्यालय तक पहुंच आसान हुई। अब तक बसों ने 24 लाख किमी की दूरी तय की है और प्रतिदिन करीब 17,500 किमी का संचालन हो रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए दूरियां घटा रही है और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है।









