
नारायणपुर : दुर्गम कच्चापाल में गांधी जयंती पर हुई विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों ने जल संरक्षण, आजीविका और ग्रामीण अधोसंरचना जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की और विकास की प्राथमिकताएं तय करने में भागीदारी निभाई। सुशासन सरकार में जनभागीदारी से गांव की जरूरतों को विकास की योजना से जोड़ा जा रहा है और बस्तर में लोकतांत्रिक संवाद मजबूत हो रहा है।









