
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय श्री किरण सिंह देव जी दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ लेने के पश्चात आज छत्तीसगढ़ वापस लौटे। उनके रायपुर आगमन पर एयरपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
रायपुर एयरपोर्ट से देवेंद्र नगर स्थित अपने निवास पहुंचने के पश्चात सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा किसान नेता श्री योगेश तिवारी अपने साथियों के साथ उनके निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री किरण सिंह देव जी से आत्मीय मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर योगेश तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि किरण सिंह देव जी का सरल, सहज एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार संगठन की विशेष पहचान है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में भाजपा संगठन को निरंतर मजबूती मिली है और लाखों कार्यकर्ताओं को उनके अनुभव एवं नेतृत्व से दिशा मिलती है।
योगेश तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी कठिन समय के बाद किरण सिंह देव का छत्तीसगढ़ वापस लौटना कार्यकर्ताओं के लिए खुशी और उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि हम सभी की कामना है कि वे शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ होकर पूर्व की तरह सक्रिय रूप से संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा परिवार है, जहां कार्यकर्ताओं के बीच केवल संगठनात्मक संबंध ही नहीं, बल्कि आत्मीयता और परिवार जैसा जुड़ाव भी है। प्रदेश अध्यक्ष जी के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में चिंता थी और सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे। उनके वापस लौटने से कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता का वातावरण है।
इस अवसर पर योगेश तिवारी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान श्री महादेव एवं मां भगवती श्री किरण सिंह देव जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें तथा उन्हें पूर्ण ऊर्जा एवं सामर्थ्य प्रदान करें, ताकि वे इसी प्रकार प्रदेश के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए जनसेवा एवं संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान देते रहें।
योगेश तिवारी ने कहा कि वे स्वयं एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करते हैं।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि किरण सिंह देव जी शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ हों और अपनी वही ऊर्जा, सक्रियता एवं मार्गदर्शक भूमिका के साथ कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित रहें।









