
रायपुर:राजधानी स्थित कृषि मंडपम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026। प्रदेश के 1,000+ युवा, स्टार्टअप्स, शोधार्थी और उद्यमी इसमें शामिल होंगे। राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी शुभारंभ समारोह में मौजूद रहेंगे।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसायटी तथा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के संयुक्त तत्वावधान आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण भी होगा। स्टार्टअप प्रदर्शनी, पिचिंग, निवेशक संवाद, मेंटरशिप और विशेषज्ञ सत्रों के साथ शीर्ष 3 स्टार्टअप्स को ₹1 लाख, ₹75 हजार और ₹50 हजार के पुरस्कार दिए जाएंगे।
पंजीयन की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2026
युवा छात्र: forms.gle/UL4UoMW8zi9Vxy…
स्टार्टअप्स: forms.gle/vH7RYusdHmmFUs…
सुशासन सरकार युवाओं के नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता को अवसर देकर आत्मनिर्भर एवं विकसित छत्तीसगढ़ की नई संभावनाओं को आकार दे रही है।







