
रायपुर:छत्तीसगढ़ में 1 जून से 19 सितंबर 2026 तक 996.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो इस अवधि की सामान्य वर्षा 1033.6 मिमी का 96.4% है।
बलरामपुर में सामान्य से 69.7% अधिक बारिश के साथ सर्वाधिक 1488.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 138.5%, रायपुर में 126.9%, एमसीबी में 122.6% और महासमुंद में 120.8% वर्षा हुई है। प्रदेश में वर्षा का रुख मिला-जुला रहा है। कांकेर में 67.0% के साथ सबसे कम वर्षा दर्ज हुई है। 19 सितंबर को प्रदेश में औसत 4.0 मिमी दैनिक वर्षा रिकॉर्ड की गई।








