
रायपुर:फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के अंतिम दिवस बीएसएनएल परिमंडल कार्यालय खम्हारडीह रायपुर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान एआईबीडीपीए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड पी के अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए।प्रदर्शनकारी साथियों को परिमंडल सचिव कामरेड जे एन नस्कर एवं कामरेड जी आर निषाद मंडल सचिव पोस्ट एवं रेल डाक सेवा छ ग ने संबोधित किया।
पेंशनर्स साथियों के मुख्य मांग पेंशन रीजन हेतु जारी आंदोलन को और मजबूती प्रदान करने हेतु जिला सचिव कामरेड गोवर्धन लाल साहू ने निवेदन किया और प्रदर्शनकारी साथियों को धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।









