
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा यात्रा में सेवा से बदलाव की कहानियां आकार ले रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंची हैं। आयुष मंत्रालय की टेली मेडिसिन सेवा से वीडियो कॉल, फोन और मोबाइल ऐप के जरिए विशेषज्ञ परामर्श अब लोगों के करीब है। प्रदेश में अप्रैल 2024 से संचालित 256 आयुष संस्थाओं से अब तक 8,056 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। सुशासन सरकार में सेवा का संकल्प, हर कदम स्वास्थ्य के साथ।









