
रायपुर:विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें IATO Annual Convention में छत्तीसगढ़ को ‘Best Emerging Tourist Destination’ का सम्मान मिलना प्रदेश के बढ़ते पर्यटन आकर्षण की बड़ी उपलब्धि है। झरनों, जंगलों, वन्यजीवों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से लेकर सिरपुर से दंतेवाड़ा तक गौरवशाली धरोहर अब देशभर के पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। इससे प्रदेश में पर्यटन, निवेश और रोजगार की नई संभावनाओं को बल मिलेगा। सुशासन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ पर्यटन के नए आयाम गढ़ रहा है।









