
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष प्रयासों से आदिवासी बाहुल्य जशपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से MBBS की पढ़ाई शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज की 50 स्वीकृत सीटों में 41 विद्यार्थियों ने प्रथम चरण में प्रवेश ले लिया है, जबकि शेष सीटों के लिए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
स्थायी परिसर के निर्माण तक झारगांव पॉलीटेक्निक कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों के लिए अलग छात्रावास और जिला चिकित्सालय में प्रायोगिक अध्ययन की सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।
कुनकुरी के चराईडांड में ₹359 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का स्थायी परिसर बनेगा। साथ ही 220 बिस्तरों के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण भी प्रगति पर है। इससे जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के साथ स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी।
सुशासन सरकार जशपुर में शिक्षा और स्वास्थ्य का मजबूत आधार तैयार कर आदिवासी अंचल के युवाओं के लिए मेडिकल शिक्षा और आम नागरिकों के लिए बेहतर उपचार के अवसर बढ़ा रही है।







