
रायपुर: ब्रह्मलीन पीठद्वयाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के पावन जयन्ती पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है।
दो दिवसीय महोत्सव यतिप्रवर दण्डी स्वामी डॉ इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में आज 13 सितम्बर रविवार को स्वास्थ्य शिविर एवं 14 सितंबर सोमवार को हरितालिका तीज को ब्रह्मलीन पीठद्वयाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती का पावन जयन्ती पर पूजन अर्चन एवं वृक्षारोपण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण शामिल होंगे।









