
रायपुर:उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद एवं दुर्ग जिलों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रथम दिवस आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने जिला एवं संभाग मुख्यालयों के साथ नगरीय निकाय और विकासखंड स्तर पर भी सामूहिक दीप प्रज्वलन की तैयारी के निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यक्रम को जनभागीदारी, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का पर्व बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम स्थलों का चयन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर करने और सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन सरकार जनभागीदारी को सेवा की शक्ति बनाकर समाज और सरकार के बीच विश्वास, सहभागिता और विकास के संकल्प को और मजबूत कर रही है।







