
रायपुर:गुरु वंदन उत्सव के मंच पर प्रतिभागियों ने शास्त्रीय एवं लोक नृत्य और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां देखकर परिजनों के चेहरे पर गर्व और खुशी की झलक दिखाई दी।
कार्यक्रम में रायपुर निगम आयुक्त संबित मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।








