
SGFI से मान्यता प्राप्त रही संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में तेलंगाना थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा TIF 17वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 – 23 अगस्त 2026 तक गुरु गोविन्द सिंह इंडोर स्टेडियम, क्रीड़ा संकुल, नान्देड़ (महाराष्ट्र) में किया गया जिसके 18 राज्यो के लगभग 450 खिलाड़ियों अधिकारियों ने भाग लिया जिसमे महाराष्ट्र प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय, तेलंगाना तृतीय, चतुर्थ स्थान पर उड़ीसा और छत्तीसगढ़ पाँचवे स्थान पर रहा।
छ ग थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस मेमन एवँ महासचिव लखन कुमार साहू ने आगे बताया कि छ ग खेल जगत के लिए अत्यंत हर्ष एवँ गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ की सातों बालिका खिलाड़ियों ने पदक जीते जिसमे रायपुर की दोनो खिलाड़ियों कु मानसी तांडी और कु पिंकी गुप्ता के अलावा एकलव्य खेल परिसर – जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा की 04 खिलाड़ियों (कु लच्छी कोवासी, कु राजकुमारी, कु सोमारी, कु रामे कवासी) ने स्वर्ण पदक और एक खिलाड़ी (कु सुनीता) ने काँस्य पदक जीता है।
उल्लेखनीय है कि एकलव्य खेल परिसर, जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा में पदस्थ खेल एवँ युवा कल्याण विभाग दंतेवाड़ा की कोच कु टिकेश्वरी साहू को TIF (थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन) ने फीमेल टेक्निकल पैनल की जिम्मेदारी निभाई। जबकि दुर्ग के विक्की भारतीय और करण चेलक निर्णायक परीक्षा उत्तीर्ण कर निर्णायक पैनल में सम्मिलित किये गए। जबकि छत्तीसगढ़ टीम के कोच की जिम्मेदारी दुर्ग के लक्ष्मीनारायण साहू ने निभाई।
राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छ ग का 07 बालिका खिलाड़ियों और 05 अधिकारियों (01 एशियन रेफरी, 02 नए रेफरी, 01 कोच, और 01 राज्य थाई बॉक्सिंग संघ के प्रतिनिधि) सहित 12 सदस्यीय दल भाग लिया था।







