
रायपुर: आज 30 जुलाई से श्री राधा कृष्ण मंदिर संजय नगर में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ होगा।यह जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के सुभाष तिवारी ने कहा श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ आज 30 जुलाई से प्रारंभ होकर 7 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने श्रद्धालुभक्तों से श्री राधा कृष्ण मंदिर के भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने सहयोग की अपील की है।







